गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाये जाने एवं जनपद में हो रहे अपराध के खुलासे व अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के कुशल मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व मुखबीर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 275/23 धारा 302,506 भा0द0स0 बढ़ोतरी धारा 404 भा0द0स0 से सम्बंधित अभियुक्त चुन्नू उर्फ नरसिंह यादव पुत्र मोती यादव निवासी नगपुर थाना मेंहदावल जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 04.05.2023 की रात्रि में प्रेम प्रसंग में पकड़े जाने पर अभियुक्त चुन्नू यादव उर्फ नरसिंह द्वारा पिन्टू निषाद निवासी बान टोला जलार थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर की मारपीट कर गला दबाकर हत्या करके मृतक का मोबाईल गायब कर दिया गया था जिसके संबन्ध मे थाना स्थानीय पर मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 275/23 धारा 302,506 भा0द0स0 पंजीकृत किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के कुशल मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में दो टीमे गठित कर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी, मुखबीर खास की सूचना पर अभियुक्त चुन्नू उर्फ नरसिंह यादव पुत्र मोती यादव निवासी नगपुर थाना मेंहदावल जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया तथा मृतक के गायब मोबाईल को बरामद किया गया । आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.