द्वितीय पुण्यतिथि उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा कर पुष्पांजलि अर्पित।
ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि को राष्ट्रीय लोक दल के कार्यालय सुरभि हाउस सब्जी मंडी बादशाही नाका में चौधरी अजित सिंह जी की द्वितीय पुण्यतिथि उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा कर पुष्पांजलि अर्पित के बाद मनाई गई! सुरेश गुप्ता प्रांतीय उपाध्यक्ष रालोद ने अपने संबोधन में कहा कि चौधरी अजित सिंह भारत के सबसे गतिशील नेताओं में से एक थे विशेष रूप से किसानों के लिए और अब भारत की आर्थिक स्थिति पर सोच रखते थे! उसी पर काम किया जब भी वाणिज्य व उद्योग मंत्री थे उन्होंने लाइसेंस राज के खिलाफ बिल का मसौदा तैयार किया जो बाद में नरसिम्हा राव की सरकार में वह विधेयक पारित हुआ यह बिल भारतीय इतिहास के प्रमुख सुधारों में एक था जिसे भारत के उदारीकरण सुधारों के रूप में जाना जाता है। केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर आयकर टैक्स लगाने का प्रस्ताव रुकवाया ! कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुरेश गुप्ता, फजल महमूद, संजय सिंह श्याम देव सिंह, शैलेंद्र यादव (मोंटी यादव ), संतोष जिद्दी, कमलेश यादव गोपाल गुप्ता राहुल यादव सोनू गुप्ता, रमाकांत मिश्रा अभय चौहान अनूप अवस्थी, आदि लोग मौजूद रहे!
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.