Tranding

बाईक चोरी के मामले में कबाड़ व्यवसायी सहित तीन गिरफ्तार।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जगदीशपुर के पकड़ियामठ के रहने वाले एक कबाड़ व्यवसायी सोनू चौबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,इस संबंध में, संवाददाता को पता चला है कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बाइक की चोरी करके सभी चोर इसी कबाड़ व्यवसाई के दुकान पर लाकर बेचते थे,और यह कबाड़ व्यवसाई बाइक के सभी पार्ट्स को अलग-अलग करके बेचा करता था,स्थानीय बेतिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल से एक बाइक की चोरी हुई,जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी, पुलिस चोर को पता लगाने के लिए अस्पताल परिसर से एक नाबालिग लड़के को बाइक चोरी करते हुए पकड़ा,इसी क्रम में इसी अस्पताल परिसर में एक बाइक सवार आकर अपनी गाड़ी लगा कर अस्पताल में जा रहा था,तभी पुलिस ने शक के आधार पर, उसके गाड़ी के कागज का चेक किया तो वह चोरी का बाईक था, जिसे पुलिस ने पकड़ा,दोनों को पुलिस ने पकड़ कर पूछताछ की तो पता चला के इस ग्रुप के सभी बाइक चोर बाइक को चुराकर कबाड़ व्यवसाई,सोनू चौबे के यहां जा कर बेचते हैं,वह कबाड़ व्यवसाई मोटरसाइकिल के पार्ट को अलग-अलग करके इसका व्यवसाय करता है,कबाड़ व्यवसाई,सोनू चौबे और दोनों बाइक चोर को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
140

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.