Tranding

सपा ने किया नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत।

ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

समाजवादी पार्टी कानपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों का आज सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में सपा नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में पार्षदों को माला पहनाकर स्वागत किया गया स्वागत समारोह का संचालन नगर महासचिव बंटी सेंगर ने किया!स्वागत समारोह में आर्य नगर विधानसभा के विधायक अमिताभ बाजपेई मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।स्वागत समारोह की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने आए हुए सभी पार्षदों को जीत की बधाई दी और कहा कि आप लोग नगर निगम सदन में एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की आवाज को बुलंद कर जनता की समस्याओं को सदन में उठाकर उनके निस्तारण हेतु कार्य करें जनता ने जिस उम्मीद से आपको नगर निगम में सदन भेजा है आप जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करें इस प्रयास में अगर कोई बाधा आती है तो पूरी समाजवादी पार्टी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरा सहयोग एवं संघर्ष करेगी। महमूद ने आगे बताया कि जिन वार्डो में रनर प्रत्याशी आए हैं उन वार्डो में भी पार्टी अपने स्तर से विकास कराने व जनता की मूलभूत समस्याओं के निस्तारण करवाने का भरपूर प्रयास करेगी महमूद ने महापौर प्रत्याशी व पार्षद प्रत्याशियों को जनता द्वारा वोट व समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया।स्वागत समारोह में मुख्य रूप से जावेद अख्तर गुड्डू अभिषेक गुप्ता मोनू लियाकत अली फरहा सारिया, ज्योति पासवान,सुशील तिवारी, फैजान रहमान,मधु यादव,फखर इक़बाल, अकील शानू,अनुप्रिया दुबे मोहम्मद मेराज, कल्पना निषाद,रजत बाजपेई,इशरत अली सहित (सभी पार्षद) नगर उपाध्यक्ष मिंटू यादव वरिष्ठ नेता फैसल महमूद नगर प्रवक्ता जावेद जमील नगर कोषाध्यक्ष नंदलाल जायसवाल कुलदीप यादव सत्यनारायण गहरवार कमलेश ओमर अभिमन्यु गुप्ता फतेह बहादुर गिल मोहम्मद फुरकान राहुल यादव मोहम्मद शारिक अलाउद्दीन अंसारी आसिफ खोखर आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे!

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
178

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.