रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया, बिहार।
बंटवारे में मिली रास्ता का जमीन बेचने से मना किए जाने पर एक शख्स ने अपने ही रिश्तेदार को तेज धारदार हथियार से प्रहार कर जख्मी कर दिया है। मामला जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सरवां बाजार स्थित महादलित टोले की है, जहां बीते 14 मई 2023 को अमीन द्वारा नापी कराए जाने के दौरान रघुनंदन दास एवं उसके परिजनों द्वारा अपने ही चचेरे भाई की पत्नी किरण देवी को गाली गलौज करने लगा तथा इस दौरान उसे पिटाई कर जख्मी कर दिया गया है। तथा जान मारने की भी धमकी दी है। पीड़िता किरण देवी ने बतायी कि मेरे पूर्व रिश्तेदारों द्वारा जमीन का बंटवारा हो चुका था जिसने आने जाने के लिए सार्वजनिक तौर पर पांच फीट रास्ता छोड़ा गया था। लेकिन उनके गुजर जाने के बाद रघुनंदन दास उक्त रास्ते की जमीन पर आधिपत्य जमा कर बेचने की जुगाड़ में है । विरोध करने पर मेरे साथ गाली गलौज व दुर्व्यवहार के साथ धारदार हथियार से मारपीट करने का काम किया है। घटना के पश्चात इस सिलसिले में स्थानीय बाराचट्टी थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसका कांड संख्या 455/2023 है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.