Tranding

दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में स्थिति हुई तनावपूर्ण, पुलिस ने किया नियंत्रण का दावा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

कलश यात्रा के दौरान बैंड बाजा बजाने से मना करने पर दो समुदाय के बीच में हिंसक झड़प होने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई है,मगर पुलिस प्रशासन का दावा है कि दोनों समुदायों के लोगों को समझा-बुझाकर शांति कायम किया गया है,शांति के माहौल में दोनों समुदायों के लोगों को बैठा करआपसी सहमति से तनाव को भूलकर,प्रेम,सद्भाव,स्नेह का सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने पर जोर दिया गया है।पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कैंप कर रही है।

घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर माहौल को सुधारने के लिए,एसडीएम, बीडियो,एसडीपीओ,प्रशिक्षु डीएसपी,पुलिस निरीक्षक समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझाकर मामला शांत करा दिया है।

संवाददाता को घटना के संबंध में पता चला है कि बिल बनिया गांव के राम जानकी मंदिर से ठाकुर जी की प्राण प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई थी गांव के ही दूसरे समुदाय के एक धार्मिक स्थल से होकर कलश यात्रा गुजर रही थी इसी दौरान दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने जल यात्रा का बाजा बंद कर दिए जाने को कहा बात पूछूं मैं में शुरू होकर हाथा- पाई तक पहुंच गई,इसके बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
136

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.