Tranding

एंटी रोमियो टीम प्रभारी द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूक।

 महिला जागरूकता अभियान के अंतर्गत पनकी कछुआ तालाब में पनकी पुलिस एंटी रोमियो टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण व मिशन शक्ति के पंपलेट बांटकर चलाया गया जागरुकता अभियान

अमित कुमार त्रिवेदी

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

     कानपुर कमिश्नरेट पुलिस निरंतर कानपुर में महिला के प्रति जागरूक नजर आ रही है । उसी क्रम में सरकार के निर्देश पर कानपुर नगर के पनकी थाना के अंतर्गत आज कछुआ तालाब में महिला जागरूक अभियान चलाया गया । पनकी थाना इस्पेक्टर विक्रम सिंह के निर्देश पर आज कछुआ तालाब में महिला पुलिसकर्मी अलका सालार , साक्षी सिंह, रीनू ,एंटी रोमियो टीम प्रभारी कुलदीप सिंह चौहान के द्वारा मौके पर उपस्थित महिलाओं को कानून के प्रति जागरूकता के कुछ बिंदुओं पर महिलाओं के समक्ष चर्चा की गई और उन्हें विस्तार से बताया गया । कि अगर आप कहीं अकेली जा रही हैं और आपको अगर असुरक्षा महसूस हो रही हैं और सामाजिक तत्व परेशान कर रहे हैं या घरेलू हिंसा से कोई संबंधित मामले हो या अराजक तत्वों द्वारा महिलाओं का उत्पीड़न एवं उपद्रवी तत्वों द्वारा परेशान करने की नियत से उत्पीड़न किया जा रहा है ऐसी स्थिति में आपको क्या करना है की जानकारी दी गई साथ ही उन्हें बताया गया कि प्रदेश के प्रत्येक थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है । जहां महिला संबंधित अपराधों की तत्काल सुनवाई करने का कार्य किया जा रहा है । यदि आप थाने तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और तत्काल सुरक्षा लेना चाहती हैं तो ऐसी स्थिति में आप 112 पर कॉल करें अपना लोकेशन बताएं इसके अलावा 1090 पर सूचना देकर महिला संबंधित होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाया जा रहा है ऐसी जानकारी देने पर बड़ी घटना होने से बचाया जा सकता है इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत नारी सुरक्षा सम्मान स्वालंबन पर बताया गया साथ ही निराश्रित महिला पेंशन योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना , ग्रामीण आजीविका मिशन , मातृ वंदना योजना , राष्ट्रीय पोषण मिशन के बारे में पंपलेट बांटकर उन्हें जागरूक किया गया अपने के अलावा अन्य महिलाओं तक इस पंपलेट के माध्यम से जागरूक करने को बताया गया आज महिला जागरूक अभियान को पनकी पुलिस द्वारा सफल बनाया गया आगे भी इसी प्रकार से समय-समय पर महिलाओं के प्रति जागरूक अभियान पनकी क्षेत्र में चलते रहेंगे इस मौके पर प्रमुख रूप से थाना प्रभारी विक्रम सिंह पनकी चौकी मंदिर के उपनिरीक्षक शेर सिंह ,विवेक सिंह ,संजय सिंह, हेड कांस्टेबल रामनरेश सिंह ,कांस्टेबल सुलभ तिवारी चालक विवेक यादव आदि पुलिस बल मौजूद रहा ।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
148

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.