शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
एक निजी बैंक के मैनेजर अपने घर से चौतरवा बैंक शाखा में काम करने जा रहे थे,इसी क्रम में बैंक मैनेजर की बाइक में टेंपो वाले ने रास्ते में टक्कर मार दी,जिससे वह दुर्घटनाग्रस्त हो गए,उनको काफी चोट भी आई। स्थानीय ग्रामीणों ने उनको स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक बैंक मैनेजर की पहचान, पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर निवासी, विश्वनाथ साह के 29 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है।
स्थानीय दर्शकों का कहना है कि सुबह अपने घर कल्याणपुर से बगहा के चौतरवा बैंक शाखा में काम करने जा रहे थे,तभी अचानक रास्ते में एक टेंपो वाले ने उनके बाइक में टक्कर मार दी, जिसके कारण इस तरह की घटना घटी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.