शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
छुट्टी पर आए हुए एक दरोगा की जीएमसीएच बेतियाअस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मौत हो गई,इसके बाद हॉस्पिटल में जमकर हंगामा हुआ।
अस्पताल के नाका थाना प्रभारी श्याम किशोर यादव ने हंगामा को बड़ी मुश्किल से शांत कराया और उनके परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की। मृतक नगर थाना क्षेत्र के बसवरिया का रहने वाला,ओम प्रकाश कुमार,उम्र 38 वर्ष बताया गया है,जो छुट्टी में अपने घर बसवरिया आए हुए थे। मृतक दारोगा सीतामढ़ी के रीगा थाना में कार्यरत थे जो अपने घर छुट्टी में आए थे मृतक के परिजनों ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव को अपने साथ घर ले आए विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि को सुबह प्रातः काल पेट में दर्द होने के कारण जीएमसीएच में भर्ती हुआ था उस समय कोई डॉक्टर की तैनाती नहीं हुई थी जूनियर डॉक्टरों ने देखभाल की मगर इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.