शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
नगर पुलिस प्रशासन में साइबर थाना खुलने के बाद भी नगर में साइबर अपराधी अपराध करने से मान नहीं रहे हैं,कई घटनाएं प्रतिदिन देखने और सुनने को मिल रही है,मगर नगर पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना रहता है। साइबरअपराधियों का आम जनता से विभिन्न प्रकार के तरीकों को अपनाकर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। साइबर थाना खुलने के बाद भी साईबरअपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।इसी क्रम में, शोरूम पर बोर्ड लगाने के लिए ओटीपी मांग कर साईबर अपराधियों ने नगर के सुप्रिया रोड के व्यवसाई राजू कुमार के खाते से 4.39 लाख रुपया का निकासी कर ली।नगर थानाध्यक्ष,राजीव कुमार ने संवाददाता को बताया कि योगापटी के मच्छर गावा निवासी,राजीव कुमार नगर के शांति नगर में रहकर अपना व्यवसाय करते हैं। राजू कुमार ने संवाददाता को बताया कि उनके प्रतिष्ठान पर एयरटेल पेमेंट बैंक का बोर्ड लगाना था,इसके लिए संबंधित कंपनी से बातचीत हुई थी,इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया और बोला के बोर्ड लगाने के लिए आपके मोबाइल पर ओटीपी गया है,फोन कर के झांसे मेंआकर राजू कुमार नेओटीपी नंबर फोन करने वाले को दे दिया,उसके बाद कुछ ही देर में उनके खाते से ₹20 बार करके उनके खाते से 4.39 लाख की निकासी कर ली गई।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.