हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
पुलिस आयुक्त कमिरेट कानपुर द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे संयुक्त पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट व पुलिस उपायुक्त पूर्वी व अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी के निर्देशन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त छावनी के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधी की रोकथाम एवं धरपकड अभियान के क्रम में दिनांक 22.06.2023 को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्र मय हमराह उ0नि० प्रवीण कुमार का 28 सत्यप्रकाश व मका 772 शिखा सिंह के थाना क्षेत्र जाजमऊ में गस्त व चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति एवं वांछित अभियुक्त गिरफ्तारी तलाश आदि में मामूर थे कि अभियुक्त थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 150/2023 धारा 147/302/201 भादवि से सम्बन्धित पछित अभियुक्त गण 1, रामनरेश उर्फ लल्ली उम्र लगभग 45 वर्ष 2, धर्मेन्द्र उर्फ महेश बाबू उम्र करीब 30 वर्ष पुत्रगण स्व० सुक्खा मंजू पत्नी रामनरेश उर्फ लल्ली उम्र करीब 43 वर्ष समस्त निवासीगण 37 मी वाजिदपुर जाजमऊ थाना जाजमऊ कानपुर नगर को चैक पोस्ट जाजमऊ से गिरफ्तार किया गया। जिन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-रामनरेश उर्फ लल्ली पुत्र सुक्खा निO 87बी बाजिदपुर जाजमऊ कनपुर नगर उम्र लगभग 45 वर्ष धर्मेन्द्र उर्फ महेश बाबू पुत्र सुक्खा नि0 87बी वाजिदपुर थाना जाजमऊ कानपुर नगर उम्र करीब 30 वर्ष मंजू पत्नी रामनरेश उर्फ लल्ली नि0 87 बी बाजिदुपर थाना जाजमऊ कानपुर नगर उम्र करीब 43वर्ष
गिरफ्तार करने वाली टीम-
अतिरिक्त निरीक्षक सभाजीत मिश्र थाना जाजमऊ कानपुर नगर 0नि0 प्रवीण कुमार थाना जाजमऊ कानपुर नगर का 28 सत्यप्रकाश थाना जाजमऊ कनपुर नगर म0का0 772 शिखा सिंह थाना जाजमऊ कानपुर नगर
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.