शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बेतिया सुगौली रेलखंड पर बेतिया पूर्वी ढाला के पिलर संख्या 209 के नजदीकअज्ञात ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई है।प्रातकाल यह घटना घटी। मृतक की पहचान मुफस्सिल थानाअंतर्गत लालगढ़ गांव वार्ड नंबर 4 निवासी,शिवकुमार प्रसाद के पुत्र,चंदन कुमार,उम्र 26 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर जीआरपी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव का पहचान किया,देखा कि बेतिया रेलवे स्टेशन के पूर्वी ढाला के समीप पोल संख्या209/3,209/4 के बीच क्षत-विक्षत स्थिति में पड़ा हुआ है,पुलिस को आशंका है कि उसकी मौत किसी अज्ञात ट्रेन से कटकर हो गई है। पहचान होने के बाद इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.