Tranding

बाल विवाह पर किशोरो को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया जागरूक।

करुणाकर राम त्रिपाठी

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस का आयोजन उप केंद्र बसाहिया बुजुर्ग बड़हरा बरईपार सिसवा मुंशी एवं धनहा नायक में किया गया जिसने 198 किशोरियों एवं 117 किशोरों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान , किशोर स्वास्थ्य काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने शादी की सही उम्र मानसिक स्वास्थ्य ,, योन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, नियोजित परिवार मादक द्रव्यों का सेवन बिफ्स कार्यक्रम एवं किशोरी सुरक्षा योजना के बारे में किशोर किशोरियों को विशेष जानकारी दिया साथ ही साथ उपस्थित किशोरियों एवं किशोरों में सेनेटरी पैड एवं आयरन की गोली वितरित किया गया कार्यक्रम के दौरान किशोर किशोरियों का बीएमआई टेस्ट एवं स्वास्थ्य परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पदावल के स्वास्थ्य टीम के द्वारा किया गया इसके साथ ही साथ एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार प्रिया यादव द्वितीय पुरस्कार नेहा साहनी एवं तृतीय पुरस्कार राकेश कुमार को दिया गया इस अवसर पर आरबीएस के टीम के  डॉक्टर ए एन मिश्रा, सावित्री यादव एएनएम रुची सिंह डॉ घनश्याम गुप्ता विराट मिश्रा तथा एएनएम कविता त्रिपाठी सी एच ओ सुनीता एएनएम हेमलता  मल्ल,आशा ,आंगनबाड़ी तथा अभिभावक उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
166

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.