संतकबीरनगर, उत्तर प्रदेश।
बेसिक शिक्षा विभाग में खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) मुख्यालय जनार्दन यादव को पौली ब्लाक की का नया बीईओ नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था में सुधारने के लिए उनका स्थानांतरण किया गया है। श्री जनार्दन बीईओ मुख्यालय व पूर्व बेलहरकला ब्लाक में सेवा दे चुके हैं। उनके उत्कृष्ट कार्य से पौली में तैनाती दी गई है। पौली में तैनात रहे बीईओ ध्रुव चंद्र जायसवाल अब मुख्यालय का कार्य देखेंगे। ब्लाक में चार माह पूर्व हैंसर बाजार ब्लाक में तैनात रहे बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्रा को बेलहर कला वापस भेजने पर पौली से बीईओ वंशीधर सिंह को हैंसर स्थानांतरित करके ध्रुव प्रसाद जायसवाल को नियुक्त किया गया था।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.