Tranding

नगर पुलिस प्रशासन का कमाल,10 मोटरसाइकिल सहित 7 चोर को धर दबोचा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए चोरी की 10 मोटरसाइकिल के साथ सात चोरों को धर दबोचा है, वहीं लूट का प्रयास कर रहे दो अपराधियों को लोडेड देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी मिली है। संवाददाता को इस बात की जानकारी,सदर एसडीपीओ, महताबआलम ने बताते हुए कहा कि नगर में हो रही लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को मद्देनजर, बेतिया पुलिसअधीक्षक,डी अमरकेश द्वारा एसडीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मोटरसाइकिल चोर गिरोह का उद्भेदन करने का निर्देश दिया, टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर 10 मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया,उनके निशानदेही पर चोरी के दस मोटरसाइकिल भी बरामद की गई,गिरफ्तार चोरों में बैरिया थाना के सिरिसिया मठिया निवासी,अरमान खान,उम्र 23 वर्ष,पिता,सरफरोज खां एवं मिस्टरआलम,उम्र 19,वर्ष, पिता ताज मियां, मलाही टोला के विनोदशाह,उम्र 26 वर्ष,पिता दुखी साह, तध्वनंदपुर निवासी,अमरजीत कुमार,उम्र 26 वर्ष, पिता,खोबरी साह, श्रीनगर पूजा थाना के रनहा निवासी, जयप्रकाश प्रसाद उम्र 27 वर्ष पिता,नगीना महत्व एवं पूजहां गदियानी निवासी,नजीब आलम,उम्र 28 वर्ष,पिता, मंजूरआलम और मनुआपुल ओ पी के नौरंगिया निवासी अंबानी कुमार,उम्र 21 वर्ष, पिता,स्वर्गीय महेंद्र प्रसाद शामिल है।वही गुप्त सूचना के आधार पर नगर के नाजनी चौक स्थित छापेमारी कर एक बोलेरो गाड़ी को रोककर लूटने का प्रयास कर रहे दो अपराधियों को देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा गया। गिरफ्तार अपराधियों में नगरथाना क्षेत्र के हॉस्पिटल रोड निवासी, मोहम्मद इकबाल,उम्र 32 वर्ष, पिता,मोहम्मद परवेज एवं मोहित कुमार,उम्र 23 वर्ष, पिता,कन्हैया प्रसाद शामिल है। एसडीपीओ सदर, महताब आलम ने संवाददाता को बताया कि गठित टीम में नगर थानाअध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक,राजीव कुमार,काली बाग ओपी प्रभारी,दुश्वंत कुमार दरोगा,राजन कुमार,ऋतुराज जायसवाल,नरेश कुमार, अंकित कुमार दास,जमादार, झड़ी लाल यादव आदि शामिल थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
147

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.