Tranding

बेतिया के एक मजदूर की चंडीगढ़ में हुई मौत,मातम पसरा,सनसनी फैली।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिले के जोगापट्टी थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासी, मजदूर श्रवण यादव,उम्र 24वर्ष की मौत चंडीगढ़ में दुर्घटना के कारण हो गई है। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि ट्रक और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में मजदूर की मौत हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ के किसी ट्रांसपोर्ट कंपनी में मृतक लोडिंग अनलोडिंग का काम करता था,अभी 4 महीना पहले ही श्रवण यादव अपने घर से चंडीगढ़ कमाने के लिए गया था,वह सुबह ट्रांसपोर्ट कंपनी की पिकअप में माल का अनलोडिंग करके पिकअप से वापस चंडीगढ़ स्थित डेरा जा रहा था,इसी क्रम में सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी,इससे पिकअप के आगे का साइड ट्रक में घुस गया,इस घटना में पिकअप के चालक की बाई साइड से ट्रक का टच ज्यादा होने से उस साइड में बैठे मजदूर,ट्रक और पिकअप के बीच दब गया,इससे मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।  घटना की खबर रिश्तेदार ने दी। घटना की खबर मिलते मृतक के परिजनों में मातम छा गई इसके साथ ही ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। मृतक के पिता केदार यादव,दो ग्रामीणों के साथ मृतक के शव को लाने हेतु चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
187

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.