शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के बसवरिया पियुनीबाग निवासी, सेराज के 22 वर्षीय पुत्र नेयाज के गला पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया,जिसका इलाज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजअस्पताल के सी ब्लॉक भवन स्थित पांचवी मंजिल पर चल रहा है,चिकित्सकों ने संवाददाता को बताया कि नेयाज के गले पर चाकू से वार किया गया है,अस्पताल प्रभारी श्याम किशोर यादव के घटना की जानकारी मिली है,फर्द बयान के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घायल नियाज ने संवाददाता को बताया कि मैं मजदूरी का काम करता हूं।घटना किस कारण, किसके द्वाराअंजाम दिया गया, यहअभी तक पता नहीं चल सका है,पुलिस जांच के बाद भी इसका खुलासा हो पाएगा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.