Tranding

विद्युत कनीयअभियंता को घर में बम फेंक,जान से मार देने की दी गई धमकी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,बिजली विभाग के एक कनीयअभियंता को असामाजिक तत्वों के द्वारा घर में बम फेंक जान से मारने की धमकी दी गई है। विद्युत कनीयअभियंता,राजीव कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि धमकी देने वाला पावर हाउस चौक स्थित उनके कार्यालय में पहुंचकर सरकारी कागजातों को भी फाड़ दिया, इस संबंध में,नगर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस में दर्ज आवेदन में शांति नगर निवासी, पवन गिरी,स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने वाली एजेंसी के माध्यम से शहर में काम करते थे,पवन गिरी के खिलाफ बराबर शिकायत मिल रही थी,उनकी कार्यशैली सही नहीं होने के कारण संबंधित कंपनी ने उनका एग्रीमेंट रद्द कर दिया, इससे खफा होकर वह दोपहर में पावर हाउस चौक स्थित कार्यालय में पहुंच गए,सभी आवश्यक कागजातों को फाड़ दिया,कार्यालय में मौजूद लोगों और कर्मियों ने मिलकर मामले को शांत कराने का प्रयास किया,मगर वह नहीं माने, उन्होंने धमकी दी कि आप के आवास पर बम फेंक दिया जाएगा,साथ ही कार्यालय आते जाते वक्त आपकी हत्या कर दी जाएगी। घटना के बाद से कनियाअभियंता और उनका परिवार दहशत में है। इधर नगर थानाअध्यक्ष,राजीव कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि नगर के शांति नगर निवासी,पवन गिरी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सरकारी कागजातों को फाड़ने पर एफआईआर दर्ज की गई है, नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
166

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.