Tranding

पड़ोसी के घर ही एक पड़ोसी की नाबालिग लड़की का शव लटका हुआ मिला,रेप करके हत्या की गई।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

पड़ोसी की पत्नी हीअपने पड़ोसी की 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को बुलाकर दो नवयुवकों से रेप करा कर उसके शव को फंदे से लटका कर उसको चोरी छुपे रात्रि में बाहर फेंकने या जला देने का षड्यंत्र रच रही थी,इस षड्यंत्र के पीछे जमीनी विवाद पूर्व से चला आ रहा था। जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसी से बदला लेने के लिए इस तरह के घटना करा कर जमीनी विवाद का निपटारा करना मुख्य लक्ष्य था,मगर पड़ोसी की पत्नी इसमें सफल नहीं हो सकी। घटना के संबंध में, संवाददाता को पता चला है कि पड़ोसी की पत्नी ने पड़ोसी की ही एक नाबालिग लड़की को अपने घर बुलाकर उसको मौत के घाट उतार दिया। नाबालिग लड़की के परिजनों के द्वारा पुलिस को सूचना देने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वस्तुस्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि उस नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं, या उसे गला दबाकर हत्या कर के फंदे से लटका दिया गया है। पड़ोसी की पत्नी और उसके परिवार के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

यह घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। लड़की के परिजनों का कहना है कि दोपहर 3:00 बजे पड़ोसी उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी, उनकी बेटी को बुलाकर अपने घर ले गई,देर शाम तक वह वापस नहीं आई तो परिजन खोजबीन करने लगे,जब पड़ोसी के घर के पास पहुंचे पड़ोसी और उसके परिजन घर में घुसने नहीं दे रहे थे,ग्रामीणों के सहयोग से उसके घर में लड़की के परिजन और भाई घुसे तो देखा कि लड़की का शव फंदे से लटक रहा है,और इसके पैर जमीन में सटा हुआ है। पुलिस का कहना है कि लड़की के परिजन के द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
227

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.