शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
धोखाधड़ी मामले में 7 महीने से फरार चल रहे एक अभियुक्त को पटना एसटीएफ की टीम ने रात गिरफ्तार कर शिकारपुर पुलिस के हवाले कर दिया।अभियुक्त के विरुद्ध जिले के गौनाहा व शिकारपुर थाने में 3 मामले दर्ज थे। थाना अध्यक्ष,रामाश्रय यादव ने संवाददाता को बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के जय मंगलपुर गांव निवासी, अभय कुमार उपाध्याय ऊर्फ रुनझुन उपाध्याय के रूप में की गई है। रुनझुन को धोखाधड़ी करने के मामले में गौनाहा पुलिस ने दिसंबर 2022 में गिरफ्तार किया था, उस दौरानअभय कुमार उपाध्याय की तबीयत खराब हो गई थी,जिसके बाद पुलिस उसे इलाज के लिए बेतिया ले जा रही थी,उसी दौरान एसएसबी कैंप के पास अभियुक्त ने पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया।
इसके बाद थाने के एसआई विवेक कुमार बालेइंदु ने शिकारपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जब गावनाहा व शिकारपुर पुलिस अभियुक्त के गांव जय मंगलपुर में छापेमारी करने पहुंची तो अभियुक्त समेत अन्य ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर अभियुक्त को छोडाकर भाग ले गए,उक्त मामले में गौनाहा थाने के एसआई विवेक कुमार बाले वालेइंदु ने शिकारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी,दोनों घटनाओं के बाद पटना एसटीएफ की टीम ने कमान संभाली,और अभियुक्त को रात के समय उसके घर के पास से गिरफ्तार किया, थानाअध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.