शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से एक 12 वर्षीय लड़की का अपहरण शादी के नियत से कर लिया गया,इसकी सूचना लड़की के पिता ने 1 वर्ष के बाद दर्ज कराई है। लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि उसी के मोहल्ले के दो युवकों ने शादी की नियत से इस घटना को अंजाम दिया है।
नगर थानाअध्यक्ष,राजीव कुमार ने संवाददाता को बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर उसके मोहल्ले के रहने वाले कुंदन कुमार,उम्र 21 वर्ष और नंदन कुमार,उम्र 19 वर्ष के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस को दिए आवेदन में लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी 7 जून से सुबह 10:00 बजे दिन से घर से पढ़ने के लिए निकली, देर रात तक वापस नहीं लौट सकी,तो पिता ने अपने स्तर से उसकी खोजबीन की,इसी लड़की की मां की तबीयत ज्यादा खराब हो गई,पत्नी को इलाज के लिए लेकर बाहर चले गए,वापस लौटने पर पता चला कि कुंदन और ननदन ने बेटी का अपहरण कर लिया है।आरोपियों के घर पर लड़की के पिता पूछने के लिए गए तो उसकी मां ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया,साथ में मारपीट की धमकी देने लगी, इसकी सूचना भी लड़की के पिता के द्वारा पुलिस प्रशासन को दे दी गई।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.