शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय धूमनगर गांव के वार्ड नंबर 9 में जमीनी विवाद को लेकर दो पाटीदारों की बीच जमकर मारपीट हुई,इसके बाद एक पाटीदार के 7 वर्षीय बालक को दबंगों ने चाकू से मार कर मौत के घाट उतार दिया। संवाददाता को घटना के संबंध में पता चला है कि संजय राम के 7 वर्षीय पुत्र,शालू कुमार के मृत्यु उपरांत उसके पिता ने संवाददाता को बताया कि मेरे पाटीदार ने मिलकर मेरे पुत्र को पकड़ लिया,विकास कुमार राम,विवेक कुमार राम ने चाकू से हमला कर मेरे पुत्र को मौत के घाट उतार दिया। भूमि विवाद इन दिनों पूरे ग्रामीण क्षेत्रों में दुश्मनी का कारण बनता जा रहा है,जिससे जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों को जैसे ही मौका मिलता है,एक दूसरे को हानि पहुंचाने के फेर में रहते हैं, जिससे परिवारों के बीच हमेशा लड़ाई झगड़ा,मारपीट, यहां तक कि मौत के घाट उतारने का मामला आ जाता है,इस तरह की घटना पर पुलिस द्वारा कोई नियंत्रण नहीं किया जा रहा है। घटना घटने के बाद ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती है,जब तक किसी ना किसी पाटीदार के पक्ष को जान गंवानी पड़ती है। जिस क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर घटना घटती है उस क्षेत्र के अंचलाधिकारी व अंचल कर्मी के द्वारा इसका निवाआरण नहीं होने से और इसमें देरी होने के कारण घटना को अंजाम दे दिया जाता है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.