पुलिस ने शातिर चोरों के पास से चोरी किया हुआ मोबाइल फोन बरामद कर जेल भेजने की विधिक कार्रवाई की है।
हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
रावतपुर थाना प्रभारी नीरज कुमार ओझा ने बताया कि उपनिरीक्षक करुणा शंकर मिश्रा, संदीप कुमार तितोरिया, शिव प्रताप सिंह, सिपाही पवन कुमार,नरेश सिंह, संदीप कुमार सहित स्कॉट टीम द्वारा ब्रह्मदेव चौराहे के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि तीन शातिर चोर मामा तालाब के पास बन रही बाउंड्री के अंदर मोबाइल खरीदने व बेचने की बात कर रहे हैं। जिसके उपरांत बताए हुए स्थान पर रावतपुर पुलिस पहुंची जहां शातिर चोर पुलिस को आता देख भागने लगे। शातिर तीनों चोरों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ करने पर शातिर चोरों ने अपना नाम मोहम्मद रिजवान उर्फ शेखू अन्ना निवासी उन्नाव ईदगाह कॉलोनी, मोहम्मद रिहान उर्फ़ मन्नू उस्ताद निवासी मुन्ना पुरवा थाना बजरिया, शिवम गुप्ता निवासी काहू कोठी थाना कलेक्टर गंज बताया। तलाशी के दौरान शातिर चोर के पास से चोरी किया हुआ आई फोन मोबाइल, और उनतीस सौ सत्तर रुपए बरामद हुए हैं।पुलिस ने तीनों चोरों को जेल भेज दिया दिया।भीड़भाड़ में घुस चोरी की घटना को देते थे अंजाम
शातिर चोर मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद रिहान शादी समारोह और भीड़भाड़ में घुस कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। बीते वर्ष सर्दियों में रावतपुर स्थित GF गार्डन में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। जहां शादी में सम्मलित मनवीर सिंह की जेब से मौका पाकर दोनों ने एप्पल का मोबाइल फोन पार कर दिया।जिसकी शिकायत पीड़ित ने रावतपुर थाने में की थी। तब से पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। वहीं तीसरा आरोपी शिवम चोरी के मोबाइल फोन खरीदता है। शिवम चोरी के मंहगे फोन के पार्ट निकाल कर ऊंचे दाम में बेचता है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.