हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष हरिश्चन्द्र दीक्षित ने एक विज्ञप्ति में दी है। विज्ञप्ति के अनुसार कानपुर देहात जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा समस्याओं का समाधान न करने पर 03 जुलाई 2023 को उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक कानपुर देहात को समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देश दिये परन्तु जिला विद्यालय कानपुर देहात के समाधान ना करने पर पूर्व नोटिस के अनुसार 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल ने प्रान्तीय अध्यक्ष हरिश्चन्द्र दीक्षित ने पैदल मार्च कर आयुक्त कार्यालय पहुँचकर आयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री उ०प्र० सरकार एवं शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उ०प्र० सरकार को सम्बोधित ज्ञापन दिया। समस्याओं में प्रमुख रूप से जनता हा०से० स्कूल, मैथा के प्रधानाध्यापक का स्थानान्तरण प्रकरण अग्रसारित करना, सरस्वती विद्या मन्दिर इ०का० सिकन्दरा, कानपुर देहात के प्रवक्ता शिवकुमार कटियार को देय तिथि से चयन वेतनमान स्वीकृत करने, भारतीय विद्यापीठ राजपुर के प्रवक्ता रनवीर सिंह को प्रवक्ता पद का प्रोन्नत वेतनमान स्वीकृत करने, जनता इण्टर कालेज बाढ़ापुर के दो अध्यापकों को चयन वेतनमान स्वीकृत करने, आर०बी०एस०हा०से० स्कूल की प्रबन्ध समिति का निर्वाचन कराये जाने तथा वित्तविहीन विद्यालयों के प्रबन्धकों / प्रधानाचार्यो हस्ताक्षर प्रमाणित करने आदि दर्जनों समस्यायें शामिल है।प्रतिनिधि मण्डल में श्री हरिश्चन्द्र दीक्षित के अतिरिक्त विनोद कुमार द्विवेदी, राजाराम, राजेन्द्र कुमार, अनिल कुमार कटियार, शिव कुमार कटियार, विनोद कुमार श्रीवास्तव, रनवीर सिंह आदि शिक्षक शामिल थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.