वाराणसी, उत्तर प्रदेश।
थाईबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की जनरल मीटिंग होटल वेदा लक्सा वाराणसी में संपन्न हुई। जिस के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक एसोसिएशन वाराणसी के सचिव शम्स तबरेज शम्पु जी थे।जिसमें बनारस, चंदौली,जौनपुर,गाजीपुर,मिर्जापुर,आजमगढ़,सोनभद्,गोरखपुर,प्रयागराज,बहरा इच,कुशीनगर,शाहजहांपु अयोध्या समेत 15 जिलों के डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी ने भाग लिया। थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के प्रेसिडेंट के लिए डॉक्टर अशोक कुमार राय (डायरेक्टर- लक्ष्मी हॉस्पिटल) का नाम प्रस्तावित किया गया। मीटिंग में श्री शम्स तबरेज़ शम्पु जी की देखरेख में थाईबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की कमेटी घोषित की गई,जो इस प्रकार है।
प्रेसिडेंट श्री डॉ अशोक कुमार राय,जनरल सेक्रेटरी सैयद इमरान हुसैन, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रामलखन शास्त्री,वाइस प्रेसिडेंट आरिफ खान आजमगढ़, वाइस प्रेसिडेंट रमाशंकर विश्वकर्मा वाराणसी,ज्वाइंट सेक्रेट्री मोहम्मद इरफान 'मुन्ना' गोरखपुर, ज्वाइंट सेक्रेट्री नीरज गुप्ता चंदौली,ज्वाइंट सेक्रेट्री धर्मेंद्र कुमार कुशीनगर,ज्वाइंट सेक्रेटरी अतहर अली सोनभद्र,ट्रेजरार् अवधेश कुमार वाराणसी,टेक्निकल डायरेक्टर मोहम्मद अजहर खान गाजीपुर,चीफ इंस्ट्रक्टर सरताज अहमद बहराइच,एक्सक्यूटिव मेंबर वीरेंद्र सिंह वाराणसी,एक्सक्यूटिव मेंबर विपिन कुमार आर्य मिर्जापुर,एक्सक्यूटिव मेंबर सद्दाम खान गाजीपुर,एक्सक्यूटिव मेंबर अमित श्रीवास्तव वाराणसी,एक्सक्यूटिव मेंबर सूरज सिंह शाहजहांपुर,एक्सक्यूटिव मेंबर आदिल अशफाक अयोध्या,एक्सक्यूटिव मेंबर अरुण कुमार प्रयागराज है। मीटिंग में अगले महीने होने वाले।कोच ट्रेनिंग सेमिनार, एवं 5,6 अगस्त को प्रस्तावित उत्तर प्रदेश थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप पर चर्चा हुई। जिस पर सभी डिस्ट्रिक्ट रिप्रेजेंटेटिव ने अपनी सहमति दी। मीटिंग में संदीप विश्वकर्मा गोरखपुर एवं अनूप कुमार पटेल सोनभद्र भी उपस्थित थे। टेक्निकल डायरेक्टर अजहर खान ने सभी डिस्ट्रिक्ट रिप्रेजेंटेटिव को तकनीकी जानकारी एवं नियम बताएं, धन्यवाद ज्ञापन जनरल सेक्रेटरी सैयद इमरान हुसैन ने दिया एवं सरताज अहमद ने कार्यक्रम का संचालन किया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.