रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया, बिहार।
जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक्सिस बैंक से पैसे की निकासी कर बाहर निकलते ही ठेकेदार से बाइक सवार अपराधियों ने 3 लाख 50 हजार रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया है।
बाइक सवार अपराधी लूट की घटना को अंजाम देने के बाद काशीनाथ मोड़ की ओर भाग निकले। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाने के पुलिस बैंक पहुंचकर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है और अपराधियों को पहचान करने में लग गई है। दरअसल यह घटना गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के पौखरपुर ग्राम के रहने वाला रामकुमार वर्मा पैसे की निकासी करने के लिए गांधी मैदान स्थित एक्सिस बैंक शाखा आए थे।
जहां 3 लाख 50 हजार रुपए की निकासी कर जब वे जाने लगे इसी दौरान बाहर निकलते ही बाइक सवार दो अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल अब देखना है कि पुलिस इन अपराधियों को कब तक गिरफ्तार कर लेगी?
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.