Tranding

सब्जी के दामों में लगी आग, तिल मिला उठे सपाई, किया विरोध प्रदर्शन

कानपुर नगर ,उत्तर प्रदेश।

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी कानपुर महानगर के बैनर के अंतर्गत समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर द्वारा शहर में सब्जियों एवं रोजमर्रा की जनता की जीवन उपयोगी वस्तुओं के आसमान छू रही कीमतों के विरोध में महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में बाबा कुटी चौराहा साउथ एक्स मॉल के बगल में जन आक्रोश यात्रा निकालकर महंगाई का जोरदार विरोध किया गया!महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने आगे बताया कि भाजपा सरकार ने गरीब की थाली से सब्जियां गायब कर दी है गरीब आदमी की पहुंच से टमाटर बाहर हो गया है टमाटर एक ऐसी सब्जी है जो हर सब्जी में प्रयोग किया जाता है सरकार के इशारे पर सब्जी माफियाओं ने जमाखोरी करके ऊंचे दामों पर टमाटर व अन्य सब्जियां बेचकर सरकार को फायदा पहुंचा रहे हैं!विरोध प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू नगर महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर उपाध्यक्ष अयूब आलम परमवीर सिंह गंभीर हाजी एहसान खान नगर प्रवक्ता जावेद जमील नगर कोषाध्यक्ष नंदलाल जायसवाल कुलदीप यादव महिला सभा अध्यक्ष सुलेखा यादव, पूजा यादव सिंपल सिंह रेखा यादव, सीमा परवीन, लोहिया वाहिनी के निवर्तमान अध्यक्ष दीपक खोटे रेखा यादव फैसल महमूद अर्पित त्रिवेदी एखलाक मिर्जा अंसार हंडा राजू हनीफ बंटी यादव भोला खान दानिश मोहिन फैज महमूद फैज अंसारी अनुराग मिश्रा शकील नेता राजू पाल काले खान सोमेश राम महेश कनोजिया उमा देवी मनोज चौरसिया राहुल यादव सुनील यादव धर्मेंद्र सविता अमित प्रजापति चांद मियां साहबान अली गोपाल गुप्ता पूजा यादव दीप्ति सिंह राहुल खरे, वंदना दिवाकर सोनी गुप्ता अंजली गौतम श्रीवास्तव सपना श्वेता अरुण यादव जितेंद्र यादव संतोष पांडे शेषनाथ यादव निषाद अनुज निगम मुन्ने खान बृजलाल यादव संजय सोनकर, आदि सैकड़ों लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे!

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
144

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.