रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया, बिहार।
शहर के सिविल लाइन थाना से राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन द्वारा साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता रथ को रवाना किया गया है।यह साइबर अपराध जागरूकता रथ को सिटी डीएसपी पी.एन साहु एवं यातायात पुलिस उपाधीक्षक, राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष पंकज और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राणा रंजीत सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस अवसर पर गर्मी, बरसात, जाड़े में निर्भीक होकर सेवा देने वाले यातायात पुलिस के लिए रेनकोट और छाता का वितरण किया गया।
इस अवसर पर सिटी डीएसपी पी.एन साहु ने कहा कि साइबर अपराध पर रोक आम नागरिकों के जागरूकता से ही हो सकता हैं और यह जागरूकता रथ लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगा। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का प्रयास सराहनीय है। इस अवसर पर सिविल लाइन थाना प्रभारी भी मौजूद थे।मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मनीष पंकज, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राणा रंजीत सिंह, मुन्ना यादव, सुनील बम्बई, कुंदन सिंह, प्रदीप कुमार मंटु, राजकुमार राजु, विक्की वर्णवाल, मेघना कुमारी, पम्मी कुमारी, आशीष कुमार, रमेश गुप्ता शामिल रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.