हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने डबल पुलिया से जे के मंदिर जाने वाली सड़क पर पौधरोपण किया!विधायक बरगढ़ ने बताया कि सड़क के किनारे - किनारे पौधे लग जाने से एक प्रदूषण मुक्त वातावरण मिलेगा और लोगों को सांस लेने में आसानी होगी।विधायक ने बताया कि निवासियों और जनता से अपील भी की आप सभी लोग एक एक पेड़ अवश्य लगाएं जिससे आने वाली पीढ़ी को सांस से संबंधित समस्या उत्पन्न ना हो और अपना जीवन शुद्ध वातावरण में जी सके।
उक्त पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी,अधिशासी अभियंता राकेश यादव, एई ए के मिश्रा,जेई जेपी शर्मा, अभिनव दीक्षित, अक्षय त्रिवेदी, पूनम कपूर, अजीत श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे!
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.