कहा -संवेदक को बोलो संपर्क करे
रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया, बिहार।
जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशुनपुर में बीते लगभग तीन माह से निर्माण हो रहे पावरग्रिड पर बीते 2 जुलाई रात्रि को नक्सलियों ने धावा बोलने का मामला सामने आ रहा है ।इस संबंध में थाना प्रभारी राम लखन पंडित ने बताया की पावरग्रिड के मुंशी बृजराज सिंह जो पटना के निवासी है उनके द्वारा थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया है। जिसमे उन्होेने बताया की बीते 2 जुलाई के रात्रि में दर्जनों की संख्या में आए हथियारबंद लोग मजदूर को धमकाकर चले गए। साथ ही मोबाइल भी लेकर चले गए थे और उनलोगो ने मजदूर को कहा की संवेदक को बोलो हमसे जल्दी संपर्क करें। आवेदन के आधार पर 7 जुलाई को मामला दर्ज कर ली गई है। आगे उन्होंने कार्रवाई के बारे में कहा कि अभी भी अनुसंधान जारी है। लोगो को कहना है कि असामाजिक तत्व के लोग भी हो सकते हैं जो निर्माण को प्रभावित करना चाहते है। साथ ही आशंका ये भी है बाहरी नक्सली भी हो सकते है। पूरी मामले की तहकीकात की जा रही है। फिलहाल पावरग्रिड की निर्माण न रुके और पुनः घटना की पुनरावृति न हो सके इसके लिए ग्रिड पर 24 घंटे पुलिस बल की तैनाती की गई है ।हालांकि अभी काम धीमी है ।वावजूद रात्रि में एसएसबी की गश्ती रहती है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.