हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी एवं विधायक सुरेंद्र मैथानी एवं महापौर प्रमिला पांडे तथा जिला पंचायत सदस्य स्वप्निल वरुण और नगर आयुक्त ने पनकी, सरायमिता में बाईपास पर, सराय मीता गांव वासियों एवं स्थानीय जनता तथा नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिलकर,नगर निगम प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए 1000 पौधों का रोपण किया। उक्त लक्ष्य के अंतर्गत, अपने विधानसभा का भी योगदान किया गया।प्रत्येक विभागों के द्वारा तथा विभिन्न सामाजिक संगठन एवं आम जनता के द्वारा भी इस प्रकार का कार्यक्रम किया गया।इसके लिए इस कार्यक्रम को, नित्य भी, आम लोगों को अपने हाथों में लेने हेतु, प्रेरणा का स्रोत बनाया गया। और अब हम लोग मिलकर उक्त अभियान हेतु जन जागरण भी करेंगे और आम जनता को प्रेरित करके, पेड़ पौधे लगाने हेतु आगे लाएंगे।
नगर उद्यान अधिकारी वी.के सिंह,अपर नगर आयुक्त, चीफ इंजीनियर मनीष तथा पार्षद नीरज गुप्ता, पार्षद देवेंद्र द्विवेदी, अभिनव दीक्षित, जीतू बाजपेई ,सीटू चंदेल आदि लोग मौजूद रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.