शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बेतिया-मोतिहारी रेल खण्ड के बीच मझौलिया स्टेशन केआगे राजघाट गुमटी के पास एल सी गेट संख्या181के पास लगभग 50 फीट की दूरी पर इंटरसिटी डाउन ट्रेन की चपेट मेंआने से एकअधेड़ व्यक्ति जिसका उम्र 50 वर्ष की है मौत हो गयी।हल्का चौकीदार की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव कोअपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बेतिया जीएमसीएच भेज दिया।इंस्पेक्टर सहथानाध्यक्ष, अभय कुमार ने संवाददाता को बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान कराने हेतु थाना परिसर में रखा जायेगा।मृतक उजला व लाल रंग का धारदार शर्ट,सुग्गा पंखी रंग का लस्तिक लगा हाफ पैंट पहने हुआ है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.