Tranding

कांग्रेस पार्टी इस देश के जनमानस तथा भारतीय संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रही हैं - तनुज पुनिया

चुनाव में जीत का मूल मंत्र मजबूत संगठन है।

अबू शहमा अंसारी

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

चुनाव में जीत का मूल मंत्र मजबूत संगठन हैं और बूथ संगठन का वह हिस्सा हैं जहां चुनाव के दिन बूथ की कमेटी को अकेले मेहनत करके जीत की नींव डालने की शुरूआत की जाती हैं इसलिये जनपद का कांग्रेस संगठन मौके पर जाकर सक्रीय ऊर्जावान,समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता को बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे जिससे कांग्रेस पार्टी के मिशन 2024 की कामयाबी में लोकसभा क्षेत्र बाराबंकी की अहम् भूमिका हैं। निष्क्रिय एवं कमजोर बूथ अध्यक्षों को बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्ति देकर जिला संगठन अन्य पार्टी के कार्यो की जिम्मेदारी दें तभी 2024 के लोकसभा के चुनाव कांग्रेस का परचम लहरायेंगा।

उक्त उद्गार पूर्व सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया ने आज अपने ओबरी आवास पर विधानसभा क्षेत्र बाराबंकी अपने ओबरी आवास पर विधानसभा क्षेत्र बाराबंकी के संगठन की समीक्षा बैठक में व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने तथा संचालन नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला ने किया विशिष्ट अतिथि के रूप में पी.सी.सी. सदस्य तनुज पुनिया मौजूद थे।

प्रदेश कांग्रेस सदस्य तनुज पुनिया ने विधानसभा क्षेत्र बाराबंकी के न्याय पंचायत अध्यक्षों, फ्रंटल संगठन के अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस देश के जनमानस तथा भारतीय संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रही हैं। देश में लोकतंत्र जिन्दा रहे और हमारे दुनिया के सबसे अच्छे संविधान की रक्षा हो सके इसके लिये देश में कांग्रेस पार्टी की सरकार जितनी जरूरी हैं उतना ही जरूरी लोकसभा क्षेत्र बाराबंकी में कांग्रेस प्रत्याशी की रिकार्ड बहुमत से जीत की हैं। लोकसभा क्षेत्र में विकास का रूका हुआ पहिया फिर से चले और चौमुखी विकास हो इसके लिये लोकसभा क्षेत्र के समस्त बूथों पर मजबूत संगठन की जरूरत हैं हम जनपदीय संगठन से अनुरोध करेंगे कि लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर ऐसा मजबूत संगठन खड़ा करे जो विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करें और हमारे बूथ अध्यक्ष को बलिदानी कांग्रेस के इतिहास एवं कर्मयोगी सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया द्वारा किये गये विकास के कार्यों की जानकारी हो।

कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने बैठक में सभी कांग्रेसजनों का स्वागत करते हुए कहा कि लोकसभा क्षेत्र बाराबंकी में बूथ स्तर तक मजबूत संगठन हैं आज विधानसभा क्षेत्र बाराबंकी के संगठन की समीक्षा न्याय पंचायत अध्यक्षों के साथ हो रही हैं जिसमें हमारे जो भी बूथ अध्यक्ष कमजोर होंगे वहा नया संगठन बना करके कर्मठ कांग्रेसजनों को जिम्मेदारी दी जायेंगी जो किसी भी परिस्थिति में कड़ा संघर्ष करके अपने बूथ पर पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करायेंगे।

समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया, मो. मोहसिन, तनुज पुनिया, अरशद इकबाल, सरजू शर्मा, गौरी यादव, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, इरफान कुरैशी, के.सी.श्रीवास्तव, अखिलेश वर्मा, मो. फरीद, मो. इजहार, विजयपाल गौतम, रामहरख रावत, विशाल वर्मा, रजू कुमारी, सना शेख, प्रदीप वर्मा, त्रिभुवन यादव, मुइनुद्दीन अंसारी एवं न्याय पंचायत प्रभारी मौजूद थे!

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
154

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.