Tranding

मनचलों द्वारा युवती का फोटो खींचने को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट ,कई घायल।

 रिपोर्ट: विनोद विरोधी

 गया, बिहार।

जिले के बेलगंज थाना क्षेत्र के पथरा गांव में एक युवती का मनचलों द्वारा फोटो खिंचने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज़ के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। जहां से कुछ घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दरअसल बेलगंज के पथरा गांव में दो मनचले युवकों ने एक लड़की की तस्वीर उसकी मर्ज़ी के बिना खींच रहे थे। इसका लड़की ने विरोध किया और फिर इसकी जानकारी घर पहुंच कर अपने परिजनों को दी। बेटी से शिकायत मिलने के बाद घर की महिला मनचलों के घर पर शिकायत लेकर पहुंची तो दोनों मनचले युवकों ने पीड़ित पक्ष की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करना शुरू कर दिया।

जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे से लैस होकर इकट्ठा हो गए और मारपीट होने लगी। मारपीट में दोनों पक्ष के 6 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें पीड़ित पक्ष के जयमंती देवी, मोहन पासवान, पंकज पासवान, सुधीर पासवान तथा सुरेश पासवान शामिल हैं। 

इन सभी को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेजा गया है।वहीं आरोपी पक्ष के दो घायल हैं जिन्हें चोटें आई हैं इनमें गिरजा देवी एवं ममता देवी शामिल है। जिनका इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। 

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
120

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.