आवाम को यह समझाने की जरूरत हैं कि कांग्रेस पार्टी जो कहती हैं करती हैं।
अबू शहमा अंसारी
बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
बूथ के मजबूत संगठन से ही चुनावी समर जीता जा सकता हैं। आवाम को यह समझाने की जरूरत हैं कि कांग्रेस पार्टी जो कहती हैं करती हैं। भाजपा सिर्फ लुभावने सपने दिखाकर वोट लेती हैं और आपके साथ विश्वासघात करती हैं। देश तथा प्रदेश की भाजपा की सरकार किसान विरोधी हैं। इनके राज में बेटियां सुरक्षित नही हैं, नौजवान डिग्री लेकर सड़क पर घूम रहा हैं, मोदी और योगी की सरकार ने आपको धोखा दिया है, आपके विश्वास को तोड़ा हैं, इन्हें 2024 के चुनाव में हराना हैं इसके लिये आपको संसदीय क्षेत्र बाराबंकी 2133 बूथों पर ऐसा मजबूत कांग्रेस पार्टी का संगठन बनाना हैं जो विपरीत परिस्थितियों में भी साम्प्रदायिक शक्तियों को पराजित करके कांग्रेस का परचम लहरा सकें।
उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अवध प्रान्त के अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने आज कांग्रेस का बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत् विकास खण्ड देवां की न्याय पंचायत टिकरिया के बूथ जबरीखुर्द में पूर्व सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया, मध्यजोन के कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन के साथ बूथ की स्थानीय समीक्षा के दौरान व्यक्त किये। तदोपरान्त पूर्व सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया ने कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन के साथ विकास खण्ड मसौली के पल्हरी बूथ पर गहन समीक्षा की तथा पूर्व मंत्री प्रदेश अध्यक्ष नकुल दुबे ने तनुज पुनिया के साथ विकास खण्ड निन्दूरा के अनवारी, मुनीमपुर, रींवासींवा, डफरपुर, हसुवापारा, बजगहनी, बूथ समीक्षा की। इसी क्रम में कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रामनगर के ज्ञानेश शुक्ला ने विकास खण्ड सिरौलीगौसपुर के न्यायपचंायत मेलारायगंज के बूथ सं. 304 चकदेहपुर की गहन समीक्षा की।
कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन के साथ पूर्व सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया ने विकास खण्ड देवां के बूथ जबरीखुर्द एवं मसौली ब्लॉक के बूथ पल्हरी की समीक्षा के दौरान कहा कि भाजपा का डी.एन.ए. किसानविरोधी हैं। इनकी सरकार में हजारों किसानों ने आत्महत्या की है और आज भी किसान की खरीफ की फसल पर कही सूखे का साया मंडरा रहा हैं तो कही बाढ़ में उसका सब बर्बाद हो रहा हैं लेकिन देश के प्रधानमंत्री तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री को कोई चिन्ता नही हैं। किसानों की हमदर्द सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी हैं जिसने एक साथ देश के किसान का 72 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया था और आज भी हमारी छत्तीसगढ़ की सरकार 2500 रूपये प्रति कुन्टल में किसान का धान खरीद रही हैं, राजस्थान की सरकार 500 रूपये में घरेलू सिलेण्डर दे रही हैं।
कर्नाटक की सरकार 10 किलों राशन प्रति व्यक्ति, महिलाओं को बस में फ्री यात्रा और हिमाचल की सरकार ने जो भी चुनावी वादा किया था उसे निभा रहे हैं आज पुरानी पेंशन बहाली का आन्दोलन चल रहा हैं हमारी सरकारें जहां कही भी हैं वहां पुरानी पेंशन की बहाली हो गयी हैं आज हमारी बूथ कमेटी को यह समझाने की जरूरत हैं कि वह घर - घर दस्तक देकर कांग्रेस का पैगाम पहुंचाये कि यदि आपके सहयोग से देश में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसान का कर्ज माफ होगा आपका धान गेहूं 2500 में खरीदा जायेंगा, गैस सिलेण्डर 500 में मिलेगा यह हमारा वादा नही हमारी जहां भी सरकारें हैं हम कर रहे हैं - हम दे रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने कांग्रेस का बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत् अपने पैतृक गांव पल्हरी में विकास पुरूष पूर्व सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया का स्वागत करते हुए कहा कि देश की आवाम भाजपा सरकार और उनके कारनामो से तंग आकर कांग्रेस पार्टी के तरफ आशा भरी निगाहों में देख रही हैं, ऐसे में हमें लोकसभा क्षेत्र बाराबंकी की 114 न्याय पंचायत के 2133 बूथों पर जिसमें 12 ब्लॉक, 10 नगर पंचायत, 1 नगर पालिका परिषद् शामिल हैं। बूथ मजबूत करके 2024 में कांग्रेस का परचम लहराना हैं। आज प्रथम दिन संसदीय क्षेत्र में प्रदेश अध्यक्ष अवध प्रान्त नकुल दुबे ने विकास खण्ड देवां में तनुज पुनिया के साथ जबरीखुर्द में तथा कर्मयोगी सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया ने हमारे पल्हरी बूथ की समीक्षा की, हम उन्हें विश्वास दिलाते हैं कि संसदीय क्षेत्र बाराबंकी में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने में हम कोई कोर कसर नही छोड़ेंगे।
कांग्रेस का बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में प्रथम दिन मुख्य रूप में कांग्रेस पार्टी अवध प्रान्त के अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे, पूर्व संासद पी.एल.पुनिया, तनुज पुनिया, मो. मोहसिन, अमरनाथ मिश्रा, मो. इजहार सिद्दीकी, ज्ञानेश शुक्ला शिव बहादुर वर्मा, मो. शफी आजाद, रामानुज यादव, आदर्श पटेल, अनूप यादव, रमेश कश्यप, अखिलेश वर्मा, फरीद अहमद, आमिर अयूब किदवई, इन्द्रेश वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, अमित त्रिवेदी, सद्दाम, महेन्द्रपाल वर्मा, पुत्तूलाल वर्मा, जलालुद्दीन गुड्डू, सियाराम यादव, सुशील वर्मा, शिवकुमार रावत, सांवले शर्मा, अजीत वर्मा, रामकिशोर चौधरी, आरिफ करपिया, आफाक अली, रामकुमार लोधी, सौरभ पाण्डेंय सहित सैकड़ो की संख्या में प्रभारी थे जिन्हें बूथ समीक्षा की जिम्मेदारी दी गयी थी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.