शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बेतिया नरकटियागंज रेलखंड पर कुमारबाग रेलवे स्टेशन के उत्तरी गुमटी के पास सुबह एक 20 वर्षीय युवक की मौत जननायक एक्सप्रेस से कटकर हो गई। रेल थानाअध्यक्ष, अजीत कुमार ने संवाददाता को बताया कि युवक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक के कमर में कालाधागा बांधा हुआ था,हाथ में चांदी का कड़ा पहनना था। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम कराकर थाने के पास रखा हुआ है।पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के लिए उसकी तस्वीर को आसपास के सभी थानों में भेज दिया है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.