शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना से सटे संचालित एक निजी विद्यालय संचालक ने नगर थाना पुलिस पर उनके आवासीय परिषद में देर रात घुसने और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए डीआईजी से शिकायत किया है संचालक राजगीर का आरोप है कि 11:00 बजे रात में दरवाजा तोड़कर नगर थाना के एक दरोगा व कतिपय पुलिस पदाधिकारी घर में घुस गए महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया गया संचालक ने संवाददाता को बताया कि उनके घर के किसी भी सदस्य किसी प्रकार की कोई शिकायत नगर थाने में दर्ज नहीं है उसके बाद भी घर में घुसकर पारित किया गया है इससे भी इसकी शिकायत की है। नगर थाना पुलिस को थाना के सामने ही इस तरह से बिना अनुमति के घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करना मानवाधिकार का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन है, इन पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध जांच करके न्याय उचित कार्यवाही होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की कार्रवाई करने के पूर्व सोचना पड़े।पुलिस का काम रक्षा करना है न के भक्षक बनकर, किसी सभ्य समाज के एक स्कूल संचालक के घर में रात्रि समय घुसकर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करना है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.