Tranding

प्रेमी-प्रेमिका ने घर से भागकर अपनी मर्जी से कर ली शादी, वीडियो किया वायरल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

इस भ्रष्ट युग में ऐसा ऐसा मामला सामनेआ रहा है जो कभी सुनने और देखने को भी नहीं मिला था,मगर आज सुनने और देखने को मिल रहा है,अब तो प्रेमी और प्रेमिका खुद घर से भागकर मंदिर में, न्यायालय में जाकर शादी रचा ले रहे हैं,माता-पिता से पूछने या राय लेने का कोई प्रश्न ही नहीं पैदा होता है,इसके अलावा प्रेमिकाअपने ससुराल वालों का पक्ष लेकरअपने पिता को यह भी धमकी दे रही है किअगर किसी प्रकार का झूठा मुकदमा मेरे ससुराल वालों पर करेंगे तो हम दोनों जहर खा लेंगे,हम लोगों ने आपसी रजामंदी से घर से भाग कर शादी कर ली है,हम दोनों बालिग हैं।इस संबंध में, अगर मेरे ससुराल वालों पर कोई मुकदमा दायर होगा तो ठीक काम नहीं खायेगा।इतना ही नहीं,प्रेमी और प्रेमिकाअपने शादी का वीडियोभी बनाकर थाना प्रभारी से लेकर सभी प्रशासनिक पदाधिकारी,अपने सगे संबंधियों को भी वायरल कर दे रहे हैं।

संवाददाता को इस तरह की घटना की एक सूचना योगापट्टी थाना क्षेत्र से प्राप्त हुई है। वीडियो में प्रेमिका,खुशी कुमारी,उम्र19वर्ष,प्रेमी, आलोक कुमार,उम्र22 वर्ष,इन दोनों ने इसके बारे में अपने पिता को बता दिया है कि आलोक कुमार से बहुत दिनों सेअफेयर चल रहा था,जो आज हकीकत में बदल गया। खुशी कुमारी ग्रेजुएशन की छात्रा है,दोनोंअपने घरों से 26 जुलाई से भागे थे। खुशी कुमारी ने कहा किअगर मेरे माता-पिता मेरे पति व ससुराल वालों पर किसी तरह की कोई कार्रवाई करेंगे तो मैं इन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर,उच्च न्यायालय में जाकर मुकदमा करूंगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
139

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.