Tranding

कार ने बाइक पर सवार पिता पुत्र को मारी टक्कर,पिता की हुई मौत,पुत्र घायल,इलाज जारी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

एक कार चालक ने बाइक पर सवार पिता-पुत्र को जबरदस्त टक्कर मारकर पिता को मौत के घाट उतार दिया,जबकि कुछ लोग बुरी तरह जख्मी होकर इलाजरत है। घटना के संबंध में संवाददाता को पता चला है कि गोपालपुर थाना क्षेत्र घोंघा चौक के पास बाइक पर सवार पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया,जिसमें घटनास्थल पर ही पिता की मौत हो गई,जबकि पुत्र को हल्की चोट आई है,जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृत व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया है। संवाददाता को आगे पता चला है कि मृत व्यक्ति की पहचान चनपटिया थाना क्षेत्र के पकड़ियार गांव निवासी, स्वर्गीय,शिवपूजन राम के 30 वर्षीय पुत्र,उमेश राम के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उमेश राम बाइक से अपने पुत्र के साथ अपने ससुराल मझौलिया आम पहुंचाने जा गया था, ससुराल से लौटने के क्रम में यह घटना घटी। गोपालपुर थानाअध्यक्ष,राजस्वरूप राय ने संवाददाता को बताया कि मृत व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के परिजनों के द्वाराआवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
143

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.