शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
जिला के एक मजदूर,रोटी रोजी कमाने के लियेअमृतसर गए थे,जहां उनकी सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना मिलने पर पूरे ग्रामीण क्षेत्र में मातमी सन्नाटा छा गया। घटना की जानकारी संवाददाता को भित्तिहारवा की मुखिया,मुन्नी देवी ने दी है। मृतक की पहचान सरवन पटेल उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई है, 4अगस्त को हादसे में उनकी मौत हो गई,वहां पर पूर्व से उपस्थित दोनों पुत्र ने वहीं अमृतसर में ही पिता का अंतिम संस्कार कर घर वापस लौट। मृतक के बड़े पुत्र विपिन पटेल ने संवाददाता को बताया कि मेरे पिता रोटी रोजी कमाने के लिए 30 जुलाई को अमृतसर आए थे हम दो भाई वही पर रह कर काम कर रहे थे पिता डेरा से निकलकर सामान खरीदने के लिए बाजार जा रहे थे,इसी क्रम में वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी,हादसे में ही उनकी घटनास्थल पर मृत्यु हो गई।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.