शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,प्रसिद्ध सागर पोखरा में एक 14 वर्षीय बालक,श्रवण कुमार,जो जगजीवन नगर का रहने वाला बताया गया है,उसके डूबने के कारण उसकी मौत होने की सूचना विश्वसनीय सूत्रों से मिला है। स्थानीय लोगों ने संवाददाता को बताया कि युवक का शर्ट पैंट और चप्पल वहां रखा हुआ मिला है। सूचना मिलने पर जगजीवन नगर के मोहल्लेवासी एवं स्थानीय लोग सागरपोखरा पर पहुंचकर भीड़ लगा दी,इसी बीच पुलिस की सूचना पर, एसडीआरएफ के टीम सागर पोखरा में 6 घंटे तक युवक के शव को खोजती रही,मगर उसका कुछ अता पता नहीं चल सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि 14 वर्षीय युवक सरवन कुमार के डूबने से मृत्यु हो गई होगी,मगर एसडीआरएफ की टीम के द्वारा शव नहीं मिलने से सनसनी फैली हुई है कि आखिर शव इस पोखर से कहां चला गया,यह संदेह की बात है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.