अपराधियों को मिला है सत्तापक्ष के विधायक का आशीर्वाद चौबेपुर थाने में इनके खिलाफ कई मामले हैं दर्ज
हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
आज फिर पहुंचे पुलिस कमिश्नर ऑफिस लगाई न्याय की गवार थाना चौबेपुर पनाऊ पुरवा की है जहां प्रार्थी सौरभ कुरील स्वर्गीय रतिराम निवासी पनाउ पुरवा का है जो पेंटिंग की ठेकेदारी करता है 30-7-23 की रात करीब 8:00 से 9:00 के बीच वह काम करके वापस लौट रहा था तभी गांव के दबंग ऋषभ शुक्ला शिसू शुक्ला और श्याम बिहारी शुक्ला के साथ तीन से चार अज्ञात लोगों ने सौरव कुरील को रोका पैसा मांगा और प्रार्थी की जेब से 5000 लूट लिए जब सौरभ कुरील ने इसका विरोध किया तो दबंग लोगों ने जातिसूचक गाली देने के बाद जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया शिशु शुक्ला और श्याम श्याम शुक्ला पुत्र (राधे गोविंद)ने धारदार हथियार से हमला किया और अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से सौरभ कुरील घायल कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रार्थी के परिवार वाले न्याय की गुहार चौबेपुर थाना और कानपुर पुलिस कमिश्नर से लगाया है। घायल सौरभ जिंदगी और मौत से लड़ रहा है वही परिवार वाले न्याय की गुहार के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.