शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,बेतिया का सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में, परिजनों के गलती के कारण 2 मृत बच्चे कीअदला बदली से अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा शुरू हो गया। अस्पताल प्रशासन को सूचना मिलते ही मृत बच्चे की तलाशी शुरू कर दी गई, तलाशी के क्रम में एक मृत बच्ची की परिजनों ने दूसरे मृत बच्ची को गलती से उठाकर कफन दफन कर दिया,इसके बाद दूसरे मृत बच्ची की तलाश होने लगी,तो पता चला कि दूसरे बेड पर वह मृत बच्ची पड़ी हुई है। दोनों मृत बच्ची एक ही पलंग पर रखी हुई थी।
कफन दफन किए हुए मृत बच्ची को कब्र से निकालकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया,दूसरी बच्ची जो मृत पड़ी हुई थी,उसके मूल परिजनों को सौंप दिया गया,इस तरह दोनों मृत बच्ची के परिजन शांत हो गए,अस्पताल प्रशासन के द्वारा समझा-बुझाकर मामला को शांत कर दिया गया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.