तिरंगे का सम्मान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है - थाना अध्यक्ष एस. के. मिश्रा
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है समाज सेविका सुधा मोदी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एम. ए. एकेडमी एवं सनराइज कोचिंग सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में झंडारोहण किया गया एवं विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को पेश किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गोरखपुर शहर की वरिष्ठ समाजसेविका सुधा मोदी जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है, अपने लक्ष्य को निर्धारित करते हुए अगर काम किया जाए तो इंसान को मुकाम जरुर हासिल होता है। अपनी कविता के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि भाव के नौ सुमन हम पिरोते रहे..........
कार्यक्रम के विशेष आमंत्रित अतिथि राजघाट थाने के थाना अध्यक्ष एस. के. मिश्रा सर ने कहा कि तिरंगे का सम्मान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है क्योंकि यह हमारा संवैधानिक अधिकार है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश उर्दू पाठ्यक्रम के सदस्य डॉक्टर एहसान अहमद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कलम को अपना हथियार बनाना चाहिए औजार को नहीं, क्योंकि कलम में बहुत बड़ी ताकत होती है। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि गोरखपुर शहर के वरिष्ठ समाजसेवी विजय कुमार श्रीवास्तव जी ने कहा कि मोहम्मद आकिब अंसारी ने शिक्षा के क्षेत्र में जो क्रांति लाये हैं वह बहुत ही काबिले तारीफ है। वरिष्ठ समाजसेवी आदिल अमीन ने कहा कि मोहम्मद आकिब अंसारी का जो सामाजिक कार्य है वह कोई पहचान का मोहताज नहीं है।
विशिष्ट अतिथि कुलदीप पांडेय ने कहा कि बच्चों को उनके अभिभावकों के द्वारा दोस्ताना व्यवहार रखना चाहिए जिससे बच्चे अपनी सारी समस्याओं को अभिभावकों से बता सकें। अजय पांडेय, इमामबाड़ा मुत्वल्लियान कमेटी के अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद , इमाम चौक मुत्वल्लि कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद अब्दुल्लाह, पल्स न्यूज़ 24 के संरक्षक निखिल कुमार गुप्ता, पांडेय हाता पुलिस चौकी से फतेह बहादुर व मोहम्मद गुलफाम, हाजी जलालुद्दीन कादरी, मकसूद अली, अफरोज अहमद , ई.. हरिओम मल्ल आदि लोगों ने भी बच्चों को संबोधित किया।
हिंदुस्तान के मशहूर शायर डॉक्टर दिलशाद गोरखपुरी ने अपनी शायरी के माध्यम से लोगों को खूब हंसाया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानाचार्या सीमा परवीन व शिक्षिका शिफा ने किया। कार्यक्रम के अंत में एम. ए. एकेडमी के प्रबंधक व सनराइज कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर मोहम्मद आकिब अंसारी ने अपने आने वाले सभी मेहमानों का व सभी अभिभावकों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। बच्चों ने जो कार्यक्रम पेश किया उसके लिए उनको इनाम से नवाजा गया। शिक्षिका निदा फात्मा को नन्हे-मुन्ने बच्चों के सांस्कृतिक प्रोग्राम सिखाने के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस का अवार्ड दिया गया।इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों के साथ-साथ सभी अभिभावक तथा सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.