Tranding

शराब लदी कार को पीछा करने के दौरान पलटी।

405 बोतल विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार।

 रिपोर्ट :विनोद विरोधी

 गया, बिहार।

शराब लेकर जा रही वीआईपी कार को उत्पाद विभाग के अधिकारियों द्वारा पीछा किए जाने के बाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर गुमटी के पास पलट गई है। उक्त कार से पुलिस ने 405 बोतल विदेशी शराब जप्त किया है, जिस पर 'फॉर सेल इन पंजाब'अंकित है। इस सिलसिले में चालक को सुरक्षित बचा लिया गया है तथा उसे हिरासत में ले लिया गया है। इस आशय की पुष्टि करते हुए उत्पाद विभाग के मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि शराब लदे होने की गुप्त सूचना के पश्चात विभाग के अधिकारियों ने एक सैंट्रो कार संख्या डीएल2सीडब्ल्यू/ 7040 को पीछा किया कार पर सवार चालक ने पुलिस द्वारा पीछा किए जाने की भनक लगते ही गाड़ी को तेज कर दी जो भागने के क्रम में रसलपुर गुमटी के पास जाकर पलट गई। उन्होंने बताया कि उक्त कार से 405 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है। दुर्घटना के दौरान चालक को सुरक्षित बचा लिया गया है। जिसका नाम बिट्टू कुमार है और वह पटना जिले के बाईपास थाना क्षेत्र के अगम कुआं का रहने वाला है।इस टीम में शामिल उत्पाद विभाग के अधिकारियों में इंस्पेक्टर जनार्दन प्रसाद एवं एसआई प्रमोद कुमार व उमेश कुमार शामिल रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
162

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.