शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
एक पत्नी के द्वारा अपने पति का नाजायज संबंध का विरोध करने पर उसे जान गंवानी पड़ी
पति और उसके संबंधियों ने मिलकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि पत्नी हमेशा अपने पति का दूसरी लड़की से नाजायज संबंध का विरोध करने पर उसके पति ने अपने संबंधियों से मिलकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है, साथ ही उसके पति,सुजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है,उससे पूछताछ जारी है। उसके पिता एवं अन्य परिजन फरार बताए गए हैं। मृत विवाहिता की पहचान, नरकटियागंज नगर के वार्ड संख्या 13 निवासी,सुजीत कुमार की 30 वर्षीय पत्नी, ममता देवी के रूप में की गई है। 2 साल बाद वह ससुराल पहुंची थी,उसके दूसरे दिन ही उसके पति द्वारा मारपीट करके,उसकी हत्या अपने परिजनों के साथ मिलकर गला दबाकर कर दी गई,मृतिका के पिता,बैजनाथपुर गांव निवासी, संजय कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। प्राथमिकी में मृतका के पति सुजीत कुमार,ससुर,विनोद कुमार सहित 7 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
ग्रामीणों के द्वारा संवाददाता को पता चला है कि ममता की शादी 7 वर्ष पूर्व सुजीत कुमार से हुई थी,अभी उसको एक 5 वर्ष की एक लड़की है। मृतिका के पति सुजीत कुमार का एक दूसरी लड़की से नाजायज संबंध था,जिसका वह हमेशा विरोध करती रहती थी, जिसके कारण वह 2 वर्ष पूर्व अपने मायके में चली गई थी, वही रहती थी,2 दिन पहले अपने ससुराल आई थी,तभी ही यह घटना घट गई।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.