Tranding

डिलीवरी बॉय ने फंदे से लटक कर कर ली अपनी आत्महत्या।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के पीउनीबाग,वार्ड नंबर 22 निवासी,स्वर्गीय कैलाश शर्मा के 32 वर्षीय पुत्र,सुनील शर्मा ने अपनी आत्महत्या कर ली है। मृतक के बारे में संवाददाता को पता चला है कि वह एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था।मृतक की मां बंदा देवी की सूचना पर नगर थानाअध्यक्ष,राजीव कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे,साथ ही डिलीवरी बॉय के शव को फंदे से उतार करअपने कब्जे में लेकर बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजअस्पताल पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। नगर थानाअध्यक्ष,राजीव कुमार ने संवाददाता को बताया कि प्रथम दृष्टिया में मामला आत्महत्या का लग रहा है, पुलिस इस मामले के जांच में जुड़ गई है। बिदादेवी ने नगर थानाअध्यक्ष,राजीव कुमार को बताया के रात 10:00 बजे उनका बेटा,सुनील घर पर आया,उन्होंने खाना खाने को कहा,लेकिन वह खाना नहीं खाया,उसके बाद वह पहली मंजिल परअपने कमरे में सोने चला गया,उसके बाद बिंदा देवी ने गेट का तालाब बंदकर  सो गई,सुबह सफाई करने पहली मंजिल के कमर में गई तो देखा कि उसके बेटे के कमरे का गेट खुला हुआ है, वह साड़ी के फंदे से लटक रहा है,उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि वह अक्सर कमरा बंद करके सोता था,लेकिन कल उसने कमरे का गेट बंद नहीं किया था,मृतक की मां की रोने की आवाज सुनकर पूर्व वार्ड पार्षद,एजाजअहमद

और सभी पड़ोसी जमा हो गए

फोन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
165

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.