रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया, बिहार।
जिले के फतेहपुर प्रखंड के गुरपा ओपी क्षेत्र के बंदा पैन से शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी पाकर गुरपा ओपी प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर थाना लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया मृतक का पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के केवला गांव के नावाडीह टोला का रहने वाला जितेंद्र यादव 40 वर्ष पिता स्व. महावीर यादव के रूप में किया गया है। जितेंद्र गुरुवार को झुरांग गांव में अपने फूफा रेवत यादव से मिलकर रात में बाइक से घर जा रहा था। घर जाते वक्त अनियंत्रित होकर गिरने से सिर में गम्भीर चोट लगने पर मौत हो गई है। जबकि मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव फेकने की आशंका जताया है ग्रामीणों ने बताया सुबह में जब लोग घर से बाहर निकला तभी झाड़ी के पास बाइक से दबा हुआ एक शव दिखाई दिया। शव मिलने की खबर जानकर ग्रामीण जुटने लगा। उस भीड़ में मृतक के फूफा जब पहुंचे तक शव की पहचान की गई। मौत के बाद पूरी रात शव और बाइक घटना स्थल पर पड़ी रही।
थानाध्यक्ष राजेश पासवान ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों द्वारा थाना में घटना को लेकर आवेदन नहीं आया है। पुलिस घटना की तहकीकात शुरू कर दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.