छापेमारी के दौरान दो लड़कियां बरामद व दो महिला गिरफ्तार।
रिपोर्ट:विनोद विरोधी
गया, बिहार।
कोतवाली थाना अंतर्गत रेड लाइट एरिया में बिहार और अन्य राज्यों से नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार कराने के उद्देश्य से ट्रैफिकिंग कर लाया गया है। उनका शोषण किया जा रहा है।सूचना के बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी कर दो लड़कियों को बरामद किया है। वहीं देह व्यापार कराने वाली के रूप में दो महिलाओं की गिरफ्तारी की गई है।जानकारी के अनुसार एक एनजीओ ने पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय गया को सूचना दी गई थी। इस तरह की सूचना के बाद गया एसएसपी आशीष भारती के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। जिसमें मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, एनजीओ के विधि सलाहकार, कोतवाली थाना एवं महिला पुलिस पदाधिकारी को शामिल किया गया।उक्त टीम के द्वारा सराय रोड में संदिग्ध स्थान पर छापेमारी की गई।पुलिस की छापेमारी को देख महिलायें भागने लगी। वहीं पुलिस की छापेमारी को देख कुछ महिलाएं भागने लगी। पुलिस ने एक घर में प्रवेश कर महिला सशस्त्र बल की मदद से उन्हे पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों लड़कियों ने बताया गया कि यहां की रहने वाली दो महिलाओं के द्वारा उन लोगों से देह व्यापार कराया जा रहा था।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.