रिपोर्ट :विनोद विरोधी
गया, बिहार।
जिले की डेल्हा थाना की पुलिस ने पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी साधु उर्फ प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। इसका खुलासा गया के एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस रिलीज जारी कर किया।
बीते 19 अगस्त को अवैध खनन की सूचना पर डेल्हा थाना की पुलिस कंडी नवादा के समीप छापामारी करने गई थी, इसी दौरान बालू लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया था, जिस पर दो व्यक्ति सवार था। पकड़ाया व्यक्ति ने हल्ला कर अपने समर्थकों को बुला लिया और वो लोगों ने पुलिस टीम पर ईट-पत्थर से हमला कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे और सरकारी काम में बाधा पहुंचाया गया था।
इसके बाद डेल्हा थाना में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में कांड संख्या 223/23 दर्ज किया गया और आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान की गई और आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी की गई।
छापेमारी के दौरान साधु उर्फ प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया गया है जो छोटकी नवादा का रहने वाला है। इससे पहले इस कांड में 2 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.